बिलासपुर नए क़ानून के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा सख्त निर्देश दिया जा रहा हैं एवम समय समय पर अधिकारी और कर्मचारियों को इस संबंध में ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी क्रम में आज सभी विवेचकों को थानावार ई-साक्ष्य ऐप का इस्तेमाल एवम महत्व की जानकारी दी गई ।
विवेचकों को बताया गया कि ई -सक्ष्य ऐप, आपराधिक मामलों में साक्ष्यों को रिकॉर्ड करने और प्रबंधित करने में पुलिस की सहायता करता है। नए नियमों के अनुसार अगर कोई प्रकरण बीएनएस के तहत दर्ज होता है तो विवेचक को ई-साक्ष्य एप पर अपना अकाउंट खोलना होगा फिर उसे केस से जुड़े सभी साक्ष्य इस एप पर अपलोड करना होगा । इसमें फोटो, वीडियो आदि सभी कुछ शामिल हो सकते हैं।
यह ऐप भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में डिजिटल परिवर्तन का हिस्सा है, जो नए आपराधिक कानूनों के सफलता पूर्वक कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण हैं ।
