• Fri. Feb 27th, 2026

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 11 राज्यों के 580 खिलाड़ियों ने लिया भाग

ByKrishna Das

Jan 2, 2026
बिलासपुर, 2 जनवरी 2025/ खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा 29 से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर हॉल सरकंडा में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका डॉ. अर्चना झा एवं खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के डायरेक्टर रिमझिम गुप्ता, अध्यक्ष टी आर बाबा पात्रे, मास्टर राजकुमार यादव, संरक्षक, महासचिव इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 11 राज्य के 580 खिलाड़ियो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फ्रेशर, पी वी, सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर पुरुष, महिला ने भाग लिया। आल ओवर चौंपियनशिप का किताब मध्य प्रदेश राज्य ने जीता, दूसरा स्थान छत्तीसगढ़ रहा, तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश, चौथा स्थान ओडिशा राज्य, पांचवा स्थान जम्मू कश्मीर, छठवां स्थान दिल्ली, सातवां स्थान वेस्ट बंगाल और आठवां स्थान गुजरात, नौवा स्थान महाराष्ट्र ने हासिल किया।
सभी पदक विजेताओं को अवॉर्ड खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन का स्टेट हेड को श्लेष रिबन, अवार्ड, मोमेंटो, ब्लेजर, टीम ट्रॉफी, कोचों को ट्रैक सूट और ऑफिसियल को मोमेंटो, टी शर्ट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं पर बेस्ट फाइटर के रूप में बेस्ट खिलाड़ियों को बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैनात थी और डॉक्टर की टीम एवं एंबुलेंस मौजूद थे। छत्तीसगढ़ का यह सबसे बड़ा प्रतियोगिता था छत्तीसगढ़ में जितने भी खिलाड़ियों ने मेडल जीता है उस खिलाड़ियों को इंटरनेशनल जाने का मौका मिलेगा। मास्टर गणेश सागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका आर्गेनाइजर चन्द्र प्रकाश, आशीष यादव, हरि भास्कर, इशू गेंदले, विमल साहू, डीलेश चंद्र, पल्लवी यादव, हर्षिता श्रीवास, गीता बरगाह की अहम भूमिका रही। मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क कैंप भी आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी टीम पूरी तैयारियों के साथ निकलेगी।
Krishna Das

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *