बिलासपुर। हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की जान ले ली 13 वर्षीय मृतक चिन्मय सूर्यवंशी पिछले 15 दिनों से लापता था. गुरुवार को उसकी लाश एक बंद स्कूल में मिली. चिन्मय की हत्या उसी के दोस्त छत्रपाल ने की थी. दोनों को मोबाइल में गेम खेलने की लत थी. छत्रपाल ने चिन्मय से मोबाइल मांगा जब उसने नहीं दिया तो हत्या कर दी।
विस्तार से ………… दिनांक 01.08.2025 को प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ग्राम भरारी निवासी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके नाबालिक भतीजा दिनाँक 31.07.2025 के शाम करीबन 04.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है और अपने साथ मोबाईल ले गया है करके थाना रतनपुर में गुमशुदा का अपराध पंजीबद्ध कर नाबलिक बालक की पतासाजी की जा रही है। थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित की गई थी। उक्त टीम द्वारा हर संभावित स्थानों में जाकर लोगों से पुछताछ कर व टेक्नीकल इंटेलिजेंस की सहायता से तलाश जारी रही।
गुम इंसान के मोबाईल लोकेशन व टेक्नीकल टीम के सर्पोट से गुम बालक को ग्राम भरारी के स्कूल के बंद पड़े कमरे में शव पड़ा मिला। गुम बालक के दोस्तो एवं आसपास से पुछताछ करने पर पता चला कि मृतक अपने पास मोबाइल रखता था एवं आरोपी जो मृतक का दोस्त था उसकी नजर उसके मोबाइल पर थी। टेक्निकल टीम की मदद से संदेही को पकड़ा गया जिसे लेकर पुछताछ करने पर बताया कि गेम खेलने के लिये उसके पास मोबाईल न होने के कारण मृतक से मोबाईल लेने की नियत से आरोपी ने मृतक को गला घोटकर मार डाला ।
आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चैहान, उप-निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, कमलेश बंजारे, प्र.आर. बलदेव सिंह, देवानंद चंद्राकर, आकाश डोंगरे, धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा है।
