• Fri. Feb 27th, 2026

गणित एवं बायोलॉजी से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा में प्रवेश का सुनहरा अवसर

ByKrishna Das

Jul 2, 2025
देव यादव बिलासपुर टाईम्स न्यूज रिपोर्टर बेमेतरा 
बेमेतरा 02 जुलाई 2025:-छत्तीसगढ़ शासन एवं दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम चोरभट्टी स्थित शासकीय डेयरी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में संचालित द्विवर्षीय (चार सेमेस्टर) डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अब गणित एवं बायोलॉजी विषय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकेंगे। इस निर्णय से जिले के उन विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का विकल्प मिलेगा, जिन्हें गणित या बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात् रोजगारोन्मुखी कोर्स उपलब्ध नहीं हो पाते थे। प्रवेश प्रक्रिया 12वीं के अंकों के मेरिट के आधार पर की जा रही है।
डेयरी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय चोरभट्टी में गत् चार वर्षों से संचालित यह पाठ्यक्रम प्रदेश एवं देश में तेजी से विकसित हो रहे डेयरी उद्योग के लिए दक्ष युवा तैयार करने हेतु तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करता है। यहां से डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी डेयरी संस्थाओं में रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त होता है और प्रदेश की डेयरी संस्थाओं की अन्य राज्यों पर निर्भरता भी कम होती है। इस समय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। गणित एवं बायोलॉजी से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए डेयरी सेक्टर में भविष्य संवारने का यह उत्तम अवसर है।
प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी हेतु इच्छुक विद्यार्थी चोरभट्टी स्थित डेयरी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं या निम्न मोबाइल नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,
📞 8964844803, 9340291259, 7000231858, 7000240762, 9098360150।
Krishna Das

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *