• Fri. Feb 27th, 2026

छत्तीसगढ़ सोनकर समाज केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ 6 जुलाई को करेंगे पौधारोपण

ByKrishna Das

Jul 4, 2025

देव यादव बिलासपुर टाईम्स न्यूज रिपोर्टर बेमेतरा

नवागढ़- छत्तीसगढ़ सोनकर समाज केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ द्वारा 6 जुलाई रविवार को दोपहर 1:00 बजे अर्जुंदा राज इकाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें

छत्तीसगढ़ सोनकर समाज केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केशर सोनकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सोनकर समाज में 46 राज इकाई है जिसमें अलग-अलग राज इकाई से महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सोनकर समाज सब्जी बाड़ी एवं कृषि प्रधान समाज है । इसलिए पौधारोपण के बाद केंद्रीय पदाधिकारी द्वारा ऑर्गेनिक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी महिला प्रकोष्ठ सदस्य सेवती पुरबिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ सोनकर समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिवर्ष विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है वृक्षारोपण का कंपनी उपरांत महिला प्रकोष्ठ गठन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं के लिए खेलकूद का भी आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया है इस खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय पदाधिकारी गण, शिक्षा विकास समिति, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण सहित सामाजिक जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Krishna Das

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *