• Fri. Feb 27th, 2026

दिवाली से पहले दबंगों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, विनोबा नगर में मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार!

ByKrishna Das

Oct 18, 2025

बिलासपुर| पुलिस द्वारा आगामी दिवाली त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना तारबाहर पुलिस ने विनोबा नगर क्षेत्र में मारपीट की घटना में संलिप्त 02 आरोपियों — अनुराग सिंह ठाकुर एवं निखिल नागवानी — को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है।
बिलासपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश — शहर में किसी भी प्रकार का उपद्रव, धमकाने या मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कानून से ऊपर कोई नहीं — हर अपराध पर होगी कड़ी कार्यवाही।

Krishna Das

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *