बिलासपुर। शहर के शुभम विहार में मंगलवार सुबह गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के सीने में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से आस पास इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार के शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की उसकी ही प्रेमिका ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की मुख्य वजह मोबाइल नंबर ब्लॉक करना और किसी दूसरी लड़की से संबंध होने का शक बताया जा रहा है, मामले में पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है
जानिए पूरा घटनाक्रम
मिली जानकारी के अनुसार कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25 वर्ष) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा का रहने वाला है।जो वर्तमान में शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। कुछ दिनों पूर्व कामता की जान पहचान इंस्टाग्राम के जरिए सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी (22 वर्ष) से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग वह मेल जोल चल रहा था, इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड ने कॉल मैसेज पर जवाब देना बंद कर दिया। इससे नाराज लड़की ने मंगलवार की सुबह बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंची युवती लड़के के घर पहुंच कर उसका मोबाइल चेक किया। जिससे दोनों के बीच झड़प और विवाद शुरू हो गया तभी गर्लफ्रेंड ने चाकू से बॉयफ्रेंड के सीने में ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे खून से लतपथ लड़के को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस वारदात के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है की गर्लफ्रेंड को शक था कि उसका ब्वॉयफ्रेंड ब्रेकअप कर किसी दूसरी लड़की के संपर्क में था, इसी बात से नाराज युवती ने युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
