• Fri. Feb 27th, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन 15 सितम्बर तक

ByKrishna Das

Aug 30, 2025

बिलासपुर, 30 अगस्त 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकंडा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भरती हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र दोमुहानी 4 वार्ड क्र 43 बंसीलाल धृतलहरे नगर में कार्यकर्ता एवं सहायिका के एक-एक पद एवं खमतराई 06 (मुरूम खदान, बगदाई) वार्ड क्र 58 रानी दुर्गावती नगर में सहायिका के एक रिक्त पद हेतु आवेदन किया जा सकता है। कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर आवेदन करने की तिथि 1 सितम्बर से 15 सितम्बर 2025 तक है। इच्छुक आवेदिका निर्धारित प्रपत्र में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सरकंडा में आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सरकंडा से प्राप्त कर सकते हैं।

Krishna Das

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *