• Fri. Feb 27th, 2026

हिर्री थाना की सशक्त पहल: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 8 गुमशुदा लोग बरामद, नशा विरोधी अभियान और वारंटियों की धरपकड़ जारी

ByKrishna Das

Jun 30, 2025

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा)  डी.आर. टंडन के विशेष मार्गदर्शन में थाना हिरी पुलिस द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

थाना स्तर पर “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत इस सप्ताह 08 गुमशुदा बालक-बालिकाओं एवं पुरुष/महिलाओं को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया। इसके साथ ही “चेतना कार्यक्रम” के तहत थाना स्टाफ द्वारा गांवों एवं स्कूलों में जाकर नशा के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान और रैलियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझते हुए सहायता एवं समाधान भी प्रदान किया जा रहा है।

थाना हिरी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत इस सप्ताह 5 गिरफ्तारी वारंट तामिल कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं। साथ ही आरोपियों द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर, उन्हें कुर्क करने की कार्यवाही भी प्रचलित है।

स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की निरंतर पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को थाना के निगरानी बदमाशों एवं गुंडा तत्वों की हाजिरी थाना में सुनिश्चित की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यह सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। थाना हिरी का यह प्रयास कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और समाज में सुरक्षा का भाव बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय है।

Krishna Das

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *